कानपुर: बर्रा पुलिस ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, निकला हिस्ट्रीशीटर
रिटायर सब इंस्पेक्टर बर्रा विश्वबैंक के हिस्ट्रीशीटर बेटे रविशंकर यादव ने अपने पिता का सिर शर्म से झुका दिया। बर्रा पुलिस ने उसे तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने रविवार 2:30 बजे बताया कि, एक साल पहले आरोपी जेल से छूटकर आया है और आते ही तमंचा लेकर क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था तभी इसे गिरफ्तार किया गया