बालाघाट: चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक; परिवार बाल-बाल बचा
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच चलते वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार देर रात कुम्हारी से पाथरवाड़ा मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते वाहन में सवार सभी लोग बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार भरवेली निवासी एक परिवार ईद का त्योहार मनाने के लिए