चूरू: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: चूरू जिले के 1624 श्रद्धालु करेंगे तीर्थ दर्शन
Churu, Churu | Jun 24, 2026 चूरू जिले में राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली तीर्थ यात्राओं के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्य, प्रतीक्षारत एवं अतिरिक्त प्रतीक्षारत आवेदकों के चयन हेतु लॉटरी निकाली गई।