जगाधरी: प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के नाम पर ₹5000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने निगम कर्मचारी को किया गिरफ्तार
विजिलेंस जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि टैगोर गार्डन निवासी से यह प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के नाम पर₹5000 की मांग कर रहा था। जिस पर आज इसे निगम कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए कर्मचारियों की पहचान आलोक के रूप में हुई है जो की छछरोली का रहने वाला है। जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।