जगाधरी: सरकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के अंदर नामांकन की प्रक्रिया हुई शुरू 17 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन प्रिंसिपल ने दी जानकारी
प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार ने बताया यह सरकार की ओर से चलाई जा रहा एक सरकारी स्कूल है। जिसमें बच्चों के एडमिशन लेने के बाद सारा खर्च सरकार की ओर से होता हैं। उसके यहां पर रहने की सुविधा और खाने की सुविधा भी सरकार की ओर से होती है। इसको लेकर जो व्यक्ति इसमें अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहता है वह 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।