सफीपुर: उन्नाव में युवक की बाइक पलटी, गंभीर घायल, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा; इलाज जारी
Safipur, Unnao | Apr 22, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब यह घटना हुई।घायल रंजीत (25) आसीवन थाना क्षेत्र के रोलिया मोहिद्दीनपुर का निवासी है। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां उसके साथ मारपीट का आरोप है। किसी तरह वहां से निकलने के बाद रास्ते में यह हादसा हो गया।