ओट: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने द्रंग के स्नोर में प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी
Aut, Mandi | Sep 21, 2025 अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने रविवार को 1 बजे कार्यकारिणी के साथ भारी बारिश से प्रभावित स्नोर क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रभावितों का दर्द बांटा। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि इस बार जहाँ पूरे प्रदेश में भारी तबाही हुई है वहीं द्रंग विधानसभा में भी बहुत नुक़सान हुआ है जिसमे स्नोर क्षेत्र में इस बरसात में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ।