पत्थलगांव: जामजूनवाणी में निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, एक घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जामजुनवानी मार्ग पर शनिवार की सुबह 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। शनिवार की शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चिड़ौरा (मांझीपारा) निवासी सत्यनारायण सिदार (27 वर्ष) अपने रिश्तेदार उमेश सिदार के साथ मोटरसाइकिल से मिर्जापुर गांव शादी का निमंत्रण कार्ड बांटन