हुज़ूर: भानपुर में तेज रफ्तार बस ने शिक्षिका को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार
Huzur, Bhopal | Jan 9, 2026 भोपाल के भानपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान महिमा के रूप में हुई है, जो अयोध्या नगर की रहने वाली थी और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।