नानपारा: संतलिया चौकी पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों का रहा कड़ा पहरा, सीमा का लिया गया जायजा
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त अभियान चलाया। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान समतलिया चौकी प्रभारी दिलीप कुमार उपाध्याय और एसएसबी की टीम मौके पर मौजूद रही संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।