सहारनपुर: सहारनपुर में मौसम का मिज़ाज बदला, किसानों की बढ़ी चिंता, लोगों को गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर जिले में तेज़ हवाओं के साथ जोरदार गुरुवार शाम 5:00 बजे बारिश हुई, जिसने मौसम का रंग पूरी तरह बदल दिया। गर्मी की चपेट में थी आबोहवा, लेकिन अचानक बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कटी फसलें बिखरी पड़ी हैं, जिन्हें बारिश ने भिगो दिया। फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।