विदिशा नगर: पारिवारिक कलह के बीच दंपति ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया
विदिशा जिले के ग्राम चिडोरिया पड़रात में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुरेश दांगी का परिवार के कुछ लोगों से हार्वेस्टर ले जाने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के बाद सुरेश दांगी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।