नानपारा: भक्तापुर गुलहरिया में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन, प्राचार्य ने फीता काटकर किया लोकार्पण
राशन वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत भक्तापुर गुलहरिया में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया गया। रविवार को जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य सिद्ध नाथ पाठक ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया।यह भवन उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देशों के क्रम में तैयार किया गया है।