गोरखपुर: कल बकरीद के अवसर पर बदली रहेगी गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था
गोरखपुर में बकरीद यानी ईद उल अजहा कल यानि सोमवार को मनाया जाएगा। उसी के दृष्टिगत गोरखपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। जिसमें सुबह 6:00 से 12:00 बजे तक मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्ते पर 6 घंटे तक गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, फरेंदा से आने वाले वाहन बरगदवा चौराहे से खजांची होते हुए शहर में आएंगे।