जिला मूुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के निमिया में प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल विश्वकर्मा के घर में आग लग गई। घटना मंगलवार पहले सुबह 4 बजे के आसपास हुई। इस घटना में दो कमरों के मकान में रखें सारे सामान जल गए। नगद समेत करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति जल जाने की जानकारी दी गई है। इस संबंध में शहर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है।