सिंगरौली: SP कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जनसुनवाई में 25 व्यक्तियों ने दिया आवेदन, कई समस्याओं का हुआ निराकरण
दिनांक 27-02-2024 को श्री मो. यूसुफ कुरैशी, उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेसिंग हाल में जन सुनवाई आयोजित की गई। आवेदक के रुप में 25 व्यक्तियों ने आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक नें प्रत्येक आवेदक से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को गंभीरता से सुना गया जाकर शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी से आवश्यक चर्चा कर शिकायत का शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये।