सिंगरौली: इंदिरा चौक पर प्रेमिका से बात करने के शक में युवक पर ब्लेड से हमला, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
एलआईजी कॉलोनी में रहने वाले युवक राजेंद्र चौधरी को दोस्त अनवर हुसैन ने शराब पीने के लिए बुलाया था इस दौरान अनवर ने कहा तुम मेरी प्रेमिका से मोबाइल पर बात करते हो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई और गुस्से में अनवर अपने सहपाठी की गर्दन पर ब्लेड से कई बार वार करके मौके से फरार हो गया साथ ही साथ आरोपी ने ₹9000 भी लूट लिए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।