अनूपपुर: गर्मी में मंडी में छाई 'कोयलार भाजी', ग्रामीण क्षेत्रों से भारी मात्रा में आ रही सब्जियां
नगर की थोक सब्जी मंडी में इन दिनों ग्रामीण अंचलों से किसान बड़ी संख्या में ताजी सब्जियां लेकर पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन सुबह से ही मंडी में चहल-पहल देखी जा रही है, जहां आसपास के गांवों से आए किसान अपनी उपज बेचने के लिए जुटते हैं। गर्मियों के मौसम में खास तौर पर मिलने वाली कोयलार भाजी इन दिनों मंडी में खूब दिखाई दे रही है। यह मौसमी हरी भाजी सीमित समय है।