दरभंगा: बहादुरपुर में CPI(M) का विशाल प्रदर्शन, BDO-CO को सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र; 25 जुलाई को चक्का जाम का ऐलान बरकरार।
बहादुरपुर प्रखंड से बड़ी खबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने बहादुरपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय से जुलूस निकालकर स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय होते हुए प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किय