धमतरी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- मोदी सरकार में बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य पर क्रूर हमला
धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना 22 लाख छात्रों के सपनों की हत्या है। एनटीए की विश्वसनीयता खत्म होकर वह 'नेशनल तमाशा एजेंसी' बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर पेपर लीक हुआ और 'गेस पेपर' हूबहू मिला।