थाना क्षेत्र के महमद्दीपुर समेत कई स्थानों से पुलिस ने 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी बुधवार की सुबह करीब 10: 02 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि इनमें दुर्गा भगत,नागेश्वर भगत, सुमित कुमार,राजेश सहनी, श्रीलाल पंडित, दिलीप पंडित एवं बबलू पंडित के नाम शामिल हैं.सभी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।