शनिवार सुबह खिमलासा क्षेत्र के पथरिया जेगन निवासी 35 वर्षीय गोलू अहिरवार ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, रिश्तेदारों ने बताया कि गोलू जेरुआ गांव निवासी है जो ससुराल में रहकर मजदूरी करता था, जिस समय सभी खेत पर काम करने गए थे उसने फांसी लगा ली, आत्महत्या का कारण अज्ञात है,शनिवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों कों सौंपा जाँच में जुटी पुलिस