इंदौर: तहसीलदार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार, पटेल नगर की घटना
Indore, Indore | Aug 16, 2024 इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो हॉस्पिटल के पीछे ईडी से अटैच जमीन की नप्ती करने गए तहसीलदार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जहां पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया था, तो वहीं इस मामले में दो और आरोपियों को बाणगंगा पुलिस के द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। वही इस मामले में अभी भी एक अरोपी फरार है।