कटनी ग्रामीण: "ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: बिलहरी पुलिस ने पन्ना से सकुशल दस्तयाब की गुमशुदा नाबालिग बालिका
पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत बिलहरी चौकी पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को फरियादी ने बिलहरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है।