सिलाव: नालंदा गांव से चार लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को सिलाव थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Sep 26, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने नालंदा गांव से चार लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के कब्जे से चार लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया है.