चंदनकियारी: इशांक सिंह ने 29 किमी लंबा पाल्क जलडमरूमध्य तैर कर पार किया, चंदनकियारी के पूर्व विधायक ने दी जानकारी
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने आज शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे जानकारी देते हुए बताया कि रांची के मात्र 7 वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक इशांक सिंह ने 29 किमी लंबे पाल्क जलडमरूमध्य को पार कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।