अरवल: अरवल मे महिला पर्यवेक्षिका नियोजन के लिए 79 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन संपन्न
Arwal, Arwal | Jul 8, 2026 समेकित बाल विकास सेवा के तहत विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में अनुबंध आधारित सेविकाओं से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी द्वारा गठित त्रि-सदस्यीय समिति ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, अनुभव, जाति, आवासीय समेत अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों का गहन सत्यापन किया।