मंदसौर: नई आबादी पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को दबोचा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौहीद पिता मोहम्मद सलीम पठान (19) निवासी इंदिरा कॉलोनी, मंदसौर के रूप में हुई है।