सुसनेर: नेशनल हाईवे स्थित सेमलखेड़ी जोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, 2 घायल, आगर रेफर
उज्जैन-झालावाड नेशनल स्थित सेमलखेड़ी जोड़ पर शनिवार को दो बाइको की टक्कर हो गई। हादसे मे 2 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची पैरामेडिकल स्टाफ डॉ. शहजाद खान के द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल आगर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।