बोकारो जिले के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर रविवार समय रात लगभग साढ़े सात बजे तेनु चौक सहित अन्य कई सड़क मार्ग पर पुलिस ने अपराध नियंत्रण व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए वाहन जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।बताया गया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर यह जांच अभियान चलाई जा रही है।साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही हैं।