आगरा: छीपी टोला में नगर निगम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण, ₹55000 का वसूला जुर्माना
नगर निगम आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाई कर रहा है, इसी को लेकर छीपीटोला में नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण को हटा दिया, साथ ही 55000 का जुर्माना भी वसूला है, इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता एवं पशु कल्याण अधिकारी डॉ अजय सिंह मौजूद रहे।