आगरा: कमला नगर में सड़क पर निर्माण सामग्री डालने को लेकर नगर निगम ने चिकित्सक से वसूला ₹20,000 का जुर्माना
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में अवैध कब्जा अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में कमला नगर में एक चिकित्सक के द्वारा नई बिल्डिंग बनाने को लेकर निर्माण सामग्री मंगाई गई थी, जिसे सड़क पर डाला रखा इसकी शिकायत नगर निगम से की गई नगर निगम की टीम ने 20 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है, 24 घंटे में सामग्री को हटाने के निर्देश दिए हैं।