आगरा: नौलक्खा स्थित ड्राई क्लीन दुकान संचालक ने ईमानदारी की पेश की मिसाल, महिला के करीब 8 लाख रुपए के गहने वापस किए
थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत नौलक्खा स्थित ड्राई क्लीन दुकान संचालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है, जिसमें एक महिला ने ड्राई क्लीन कराने के लिए कपड़े भेजे थे, उन कपड़ों में ही महिला के करीब 8 लाख रुपए के गहने लिपट कर चले गए, हालांकि दुकान संचालक ने महिला को कॉल करके पूरे मामले की जानकारी दी, और करीब 8 लाख रुपए के गहने वापस भी किए हैं।