आगरा: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ADA की 3 नई परियोजनाओं का नियो क्लब परिसर में किया लोकार्पण
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने आगरा विकास प्राधिकरण की 3 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी बयान दिया है, और अखिलेश यादव की सोच और कार्यशैली को बंदरो वाली सोच और कार्यशैली बताया है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल व आगरा के अन्य जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।