बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा मंदिर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक महिला हुई घायल
Bisauli, Budaun | May 22, 2026 बिसौली से मुहम्मदपुर मई गांव जाने वाले मार्ग पर बरखेड़ा गांव स्थित मंदिर के पास शुक्रवार को 11 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दोनों बाइक सवारों के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।