हरिहरगंज: हरिहरगंज सहारा होटल के पास NH-139 पर सड़क हादसा, बाइक सवार घायल, औरंगाबाद भेजा गया
हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा होटल के समीप एनएच-139पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और कार की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई,जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और तुरंत हरिहरगंज थाना पुलिस को सूचना दी।