पन्ना: जिला अस्पताल मे चोरों के हौसले बुलंद: सर्जिकल वार्ड मे सो रहे परिजनों के मोबाइल पर हाथ साफ,सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
Panna, Panna | Jul 3, 2026 पन्ना जिला अस्पताल चोरों का गढ़ बनता जा रहा है, जहां बीती रात सर्जिकल वार्ड से मरीज के परिजनों के मोबाइल चोरी हो गए। लाचारी में इलाज कराने आए लोगों में इस घटना से भारी खौफ है। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।