हमीरगढ़: हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, घायल अस्पताल में
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। घटना के समय पास में ही मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया जिन्हें देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में रविवार रात 8:00 बजे भर्ती करवाया|