भीषण ठंड से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी है। क्षेत्र के चौक-चौराहों पर अलाव जलाये गये हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे इसकी जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया गया है।