रातू: रातू प्रखंड के फुटकल टोली में स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में बैठक हुई संपन्न!
Ratu, Ranchi | Aug 3, 2025 आज रविवार 3 अगस्त 2025 रातु प्रखंड के फुटकल टोली स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में समय 4:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हटिया विधानसभा के विधायक श्री नवीन जयसवाल शामिल हुए। साथ ही साथ वहां उपस्थिति लोगों को आश्वासन दिए कि उनका समस्या का समाधान मेरा प्रथम कर्तव्य है और मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक उसका वहन करूंगा।