रातू: रातू एसिड अटैक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्रवाई के दिए आदेश!
Ratu, Ranchi | Jul 26, 2025 आज शुक्रवार 26 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे राजधानी राॅंची के रातू में 18 वर्षीय लड़की पर हुए एसिड अटैक मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने राॅंची पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर सूचित करें। साथ ही बेटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाते हुए भी सूचित करें।