रातू: रातु के हुरहुरी अलीनगर में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया!
Ratu, Ranchi | Jul 27, 2025 आज रविवार 27 जुलाई 2025 समय 3:00 बजे रातू प्रखंड के हुरहुरी अलीनगर में भाजपा रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान खान द्वारा ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया गया। बताते चले ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण विगत कुछ दिनों से पूरे इलाके में अंधेरे का माहौल था। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त था। फिलहाल लोगों में अब खुशी की लहर है।