बक्सर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवीं वर्षगांठ पर नदांव मध्य विद्यालय में प्रार्थना सत्र में 10:00 बजे पूर्वाह्न में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 बच्चों ने एक सामूहिक संकल्प लिया कि वे भारत को नशा मुक्त करेंगे और स्वयं नशा नहीं करेंगे। विद्यालय के छात्रों ने शपथ दिलाई।