झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने झांसी पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन शाखा, शस्त्रागार, जिम्नेजियम हाल, मैस, कन्ट्रोल रूम, यूपी-112, पुलिस माडर्न स्कूल आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।।