समस्तीपुर: में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना मुसरीघरारी-सतनपुर मार्ग की है।
समस्तीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना मुसरीघरारी-सतनपुर मार्ग की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडिह गांव निवासी 65 वर्षीय अथर इमाम उर्फ टुनमुन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार शाम वह मुसरीघरारी चौक से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।