बहराइच: दरगाह मेले में जियारत करने आए 2 ज़ायरीनो की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पुलिस द्वारा दोनों शवों का कराया गया पीएम
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर शुरू हुए सालाना जेठ मेले में लाखों की संख्या में ज़ायरीन दरगाह पहुंच चुके हैं। ऐसे में अंबेडकर नगर से पैदल आ रहे ज़ायरीन की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अंबेडकर नगर निवासी ही एक अन्य जरीन की भी दरगाह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों शवों का पीएम कराया गया है।