बहराइच: अग्रसेन चौराहा के पास मारपीट व जानलेवा धमकी देने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी सौरभ सिंह द्वारा थाना दरगाह शरीफ में की गई शिकायत के आधार पर अग्रसेन चौराहा के पास मारपीट व जानलेवा धमकी देने के मामले में एक नामजद व कुछ अन्य साथियों के विरुद्ध थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना 31 मई को हूई थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने की थी।