बहराइच: नई बस्ती इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मूर्तिहा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी आशादेवी (30) ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के ससुर जयराम ने पुलिस को बताया कि वे लोग नए घर में रहते है। बहू अपने बच्चों के साथ पुराने घर में रहती थी। बेटा हरेंद्र गुजरात में रहकर काम करता है। पोता आशीष घर पहुंचा और बहू के अचेत होने का जानकारी दी। जब जाकर देखा उनकी मौत हो गई थी। जाच जारी