बहराइच: अंबेडकर नगर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खसहा मोहम्मदपुर गांव के अंबेडकर नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में मिला। जिसकी सूचना मैके वालों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।