छितौनी गांव के मजदूर राम प्रवेश राम के बेटे डॉ. सूरज कुमार भारती ने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉक्टरेट मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार की शाम 4 बजे गांव के बेटे का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। ड